

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।अपने उत्तर प्रदेश के दौरे में आज मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ को पौधा व स्मृति चिह्न भेंट स्वरूप दिया,तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुष्कर धामी का अभिनन्दन किया।दोनो मुख्यमंत्रियों ने मुलाकात का दौरान दोनो राज्यो से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।दोनो मुख्यमंत्रियों की इस मुलाकात को 2022 विधानसभा चुनाव से पहले बहुत अहम माना जा रहा है।
गौरतलब है कि उत्तराखण्ड राज्य बनने के 21 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में विभिन्न परिसम्पत्तियों को लेकर आज भी विवाद हैं और दोनो राज्यो के मध्य परिसम्पत्तियों के बंटवारे को लेकर टकराव होते रहता है।2017 में जब उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश दोनो राज्यो में भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और मूल रूप से उत्तराखण्ड के निवासी योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप मे चुना गया तो इस बात की उम्मीद बहुत बढ़ गई थी कि दोनो राज्यो के मध्य परिसम्पत्तियों के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद शीघ्र खत्म हो जाएगा परन्तु अब तक इस विवाद का कोई हल नही निकल पाया,अब 2022 चुनाव में जाने से पहले दोनो मुख्यमंत्रियों की मुलाकात से यह उम्मीद जगज है कि शायद इस बार परिसम्पत्तियों के विवाद का निपटारा हो जाये।
जानकारों का मानना है कि यदि पुष्कर धामी दोनो राज्यो के मध्य परिसम्पत्तियों के विवाद को खत्म कर देते हैं परिसम्पत्तियों का बंटवारा कराने में सफल होते हैं तो 2022 के चुनाव में भाजपा को बहुत लाभ मिल सकता है।
ऊत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द भी मुख्यमंत्री धामी के साथ मौजूद हैं।






