

टनकपुर। भारतीय जनता पार्टी,टनकपुर के कार्यकर्ताओं ने टनकपुर मंडल कार्यालय में राज्य स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर पांडे ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के संघर्ष से सम्बंधित अपने अनुभव साझा किए।
राज्य निर्माण के 21 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुह मीठा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पूरन महरा ने की और कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मुकेश जोशी ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री किरण देवी, पूर्व जिला महामंत्री नारायण सिंह महर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हंसा जोशी,सभासद कलावती कापड़ी, मनोज तिवारी, मोहन सिंह, विपिन पांडे, तुलसी कुंवर, मनु गहतोड़ी, मनोज कुमार, मधु शर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम के बाद मेरा परिवार भाजपा परिवार, मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को लेकर बूथ अध्यक्षों को दिशानिर्देश दिए गए व बूथ सामग्री वितरित की।






