

चंपावत क्षेत्र में सुप्रसिद्ध ब्यानधूरा मन्दिर में श्रद्धालु जगह-जगह से ब्यानधूरा बाबा के दर्शन को पहुंचते हैं मगर उत्तरायणी पर्व के दिन हजारों लाखों की संख्या में भक्तगण दर्शन को पहुंचते है। इस दौरान मेले की व्यवस्थाओं को लेकर बुडंम में एक सभा की गई जिसमें आज मेला कमेटी के सदस्यों द्वारा बैठक कर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव कर पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें श्री ब्यानधुरा मेला कमेटी के पदाधिकारियों के नाम इस तरह हैं। अध्यक्ष पद पर श्री मोहन चंद जोशी, उपाध्यक्ष पद पर प्रेम सिंह ,सचिव पद पर खीम सिंह बिष्ट ,उपसचिव पान सिंह, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह ,मंत्री धर्मेंद्र सिंह ,सदस्य मोहन सिंह, चंचल सिंह ,धन सिंह ललित सिंह ,कुंदन सिंह, है।वही बुडम के प्रधान मोहन सिंह बिष्ट को सक्रिय सदस्य बनाया गया है ।संरक्षक मंडल में पंडित शंकर जोशी आचार्य बृज नगर वह अन्य भी है श्री ब्यानधूरा सेवा समिति की दुकान दया किशन जोशी पुजारी को आगामी कार्तिक पूर्णिमा 2023 तक दी गई है । आगामी मकर सक्रांति पर्व उत्तरायणी 2023 की व्यवस्थाओं व विभिन्न जिम्मेदारियों को निम्नलिखित व्यक्तियों को दी गई है। इसमें पेयजल व्यवस्था दया किशन, विद्युत पथ प्रकाश व्यवस्था सतपाल जोशी, सुरक्षा व्यवस्था पवन महरा, सजावट व्यवस्था दया किशन को दिया गया है। इस दौरान बैठक मे अनेक पदाधिकारी सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे।






