टनकपुर। हल्द्वानी में 30 दिसम्बर को होने वाकई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए भाजपा ने पूरी तरह कमर कस ली है। हल्द्वानी में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली के लिए भाजपा कार्यालय टनकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक जी के नेतृत्व में एक बैठक की।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चन्द्र पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली पूरे कुमाऊं की रैली है।उन्होंने कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वाहन किया है।पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में जनता को पहुंचाना होगा ताकि जनता प्रधानमंत्री के विचारों को सुन सके।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चन्द्र पाठक, मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, प्रदेश मंत्री किरण देवी, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत मंडल महामंत्री मुकेश जोशी महिला मोर्चा अध्यक्ष हंसा जोशी, विद्या जुकरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल उप्रेती, पुष्कर सिंह अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष मदन कुमार, रानी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।