

दीपावली के बाद गोवर्धन पर्व के दिन टनकपुर क्षेत्र में गोमाला पर्व मनाया गया। आज सीएम पुष्कर धामी व श्रीमती गीता धामी ने भी विधि विधान से गाय की पूजा की । सीएम पुष्कर धामी सीएम बनने के बाद भी अपनी संस्कृति को नहीं भूले हैं। वही टनकपुर में बुधवार को पशुपालकों ने गौ माता की पूजा की। मान्यता के अनुसार गोवर्धन पूजा को शुभ फलदायक माना गया है। इस दिन भगवान कृष्ण के साथ गायों की भी पूजा की जाती है। कुमाऊं संस्कृति के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन गायों को नहला कर उनके सिग को रंगा गया। तथा गायों को फूल माला पहनाकर उनको टीका चंदन कर अक्षत से पूजा गया। तथा उनके शरीर पर चावल के ठप्पे भी लगाए गये। कहा जाता है कि गायो में अनेक देवी देवताओं का वास होता है । गाय को लक्ष्मी के रूप में भी पूजा जाता है।गोमाला के दिन पशुपालकों द्वारा काज भी बनाया गया। काज में पूरी पकवान वह मीठे विभिन्न व्यंजन बनाए गए। साथ ही गायों को भी पूरी पकवान खिलाया गया। टनकपुर में पशुपालकों ने अपने अपने घरों में गायों बछड़ों की विधि विधान से पूजा अर्चना की । गाय हमें दूध देती है तथा बछड़े बड़े होकर खेतों मे हल खींचकर खेतों की जुताई करते हैं जिसमें मानव अनाज पैदा करता हैं।।







