
टनकपुर। भारतीय वन्य जीव संस्थान, देहरादून द्वारा वन्यजीवों के संरक्षण हेतु रा0उ0मा0वि0 उचौलीगोठ के छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को नंधौर वन्य जीव अभ्यारण्य का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून के डा0 नवीन चन्द्र जोशी, सीनियर बायोलॉजिस्ट विवेक रंजन द्वारा विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों मेडिसिन प्लांट एवं विभिन्न प्रकार के वन्य जीव जन्तुओ एवं उनकी प्रजाति से संबंधित जानकारी दी गई साथ ही विद्यार्थियों को वन्य जीव जन्तुओ से जान बचाने के उपायों की भी जानकारी दी। वन्य जीव संस्थान के डॉ. जोशी ने बताया कि किस तरह हम जंगली जानवरों से सरल उपायों के माध्यम से संघर्ष की स्थिति पर नियंत्रण पा सकते हैं। इसके अलावा छात्रों को वन्य जीवों से संबंधित अनेक रोचक तथ्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह सामन्त, सत्य प्रकाश यादव, सुरेंद्र प्रताप, गिरीश जोशी, अनिल कुमार, संजय पाठक, देवेन्द्र गोनिया, हिमांशु विश्वकर्मा, सुनील पांडे, आन सिंह आदि उपस्थित रहे।



