टनकपुर। 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं।विभिन्न राजनीतिक दलों के दावेदारों ने भी जनसम्पर्क तेज कर दिया है।
भाजपा के चम्पावत जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर पांडेय ने आज 16 दिसम्बर को भाजपा किसान मोर्चा के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद भाजपा नेता शंकर पांडेय ने ग्राम सभा छीनीगोठ में कार्यकर्ताओ से भेंट की और जनसम्पर्क भी किया।गांव में भृमण के दौरान भाजपा नेता ने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं और क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर भी विचार विमर्श किया।
इस मौके पर भाजपा नेता शंकर पांडेय के साथ भाजपा मंडल महामंत्री मुकेश जोशी,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बच्चन सिंह ,श्याम सिंह बिष्ट,पूर्व प्रधान दीपा बिष्ट,जानकी शर्मा, शंकराचार्य जोशी, पंकज मुरारी,भूप सिंह,भानदेव जोशी,गोविंद चौड़ाकोटी,जगदीश पंत,मोहन ज़ुकरिया,नवीन धामी, महेंद्र ऐरी,गौरव सिंह,जोत राम, अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।