टनकपुर। विजय दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी,टनकपुर के कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चन्द्र पाठक के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष के कैम्प कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और उपस्थित समस्त पूर्व सैनिकों उनके आश्रितों को मिठाई खिलाकर विजय दिवस की बधाई दी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैनिक और सेना मेडल प्राप्त नवीन चौहान,पूर्व सैनिक मनोज तिवारी,पूर्व सैनिक महेश्वर खर्कवाल,1971 के युध्द में भाग लेने वाले सूबेदार रघुवर दत्त लोहनी की पुत्री हंसा जोशी का फूल माला पहनाकर सम्मान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए 1971 के युद्ध मे भारतीय सेना के पराक्रम पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री किरन देवी,पूर्व दर्जामंत्री शिवराज कठायत,सहकारिता अध्यक्ष नारायण महर,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हंसा जोशी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कपिल उप्रेती,मुनेश कुमार,पुष्कर सिंह,मनोज तिवारी,नरेश सिंह,किशन सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।