

वाल्मिकी युवा सेवा समिति द्वारा आज दिनांक 14 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभा यात्रा निकाली गई। महर्षि वाल्मिकी जयंती 09/अक्टूबर को थी परंतु भारी बारिश के चलते शोभा यात्रा नहीं निकल पाई थी । इसी को मद्देनजर रखते हुए वाल्मिकी समाज ने एक बैठक की जिसमे चौधरी मधुसूदन वाल्मिकी, मुखिया सुरेश वाल्मिकी,मुंशी महेश वाल्मिकी प्रधान नरोत्तम वाल्मिकी उपस्थित थे सबकी इच्छा अनुसार आज 14 अक्टूबर को निकलने का विचार बनाया था और आज बहुत ही हर्ष के साथ वाल्मिकी जयंती की शोभा यात्रा निकाली गई । इस दौरान शिव पार्वती, हनुमान जी, ऋषि बाल्मीकि , दुर्गा माता आदि देवी-देवताओं की भव्य झांकी निकाली गई। साथ ही राजा राम चौराहे अनेक जगहों पर मां काली का सुंदर काल रूप का नित्य दिखाया गया। कलाकारों द्वारा अनेक भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए जिस पर बाल्मीकि समाज व टनकपुर की जनता शामिल रही। महिलाओं पुरुषों बच्चे भक्ति गीतों पर झूमते हुए जा रहे थे। शोभा यात्रा टनकपुर घसियारा मंडी से शुरू होते हुए तुलसी चौराहा चड्डा चौराहा राजाराम चौराहे से होते हुए आरएफसी गोदाम की तरफ पहुंची । शोभायात्रा में प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी किया गया । पुलिस प्रशासन ने भी पूरी शोभायात्रा के दौरान झांकी को निकलने में पूरा सहयोग दिया। इस दौरान शोभायात्रा में
वाल्मिकी युवा सेवा समिति के अध्यक्ष उमेश वाल्मिकी , उपाध्यक्ष रवि वाल्मिकी, महामंत्री रितिक वाल्मिकी , कोषाध्यक्ष परवेश वाल्मिकी , सुरेश वाल्मिकी, अन्नू वाल्मिकी , मुनेश वाल्मिकी, चंदन वाल्मिकी , सुनील वाल्मिकी अरुण वाल्मिकी संजय वाल्मिकी संजीव वाल्मिकी विशाल वाल्मिकी आदि लोग मौजूद थे ।।






