
टनकपुर। कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के दिशानिर्देश के अनुसार लगातार बढती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में टनकपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूका।
इस मौके पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि लगातार बढ़ती मंहगाई से आम आदमी की कमर टूट गई है। रोजगार न होने से बेरोजगार युवा त्रस्त हैं,साथ ही भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।
प्रदर्शन कर पुतला दहन करने वालो में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी,कमल पंत,नरेश सकारी,मुस्तफा हसन,वकील अंसारी,रूपेश कुमार,राहुल अग्रवाल,अमित खन्ना व अन्य कांग्रेस सदस्य मौजूद रहे।



