Saturday, January 28, 2023
  • Login
Tanakpur Times | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tanakpur Times | Uttarakhand News
No Result
View All Result
Home राजनीति

आप ने मजबूत किया अपना घर,भाजपा-बसपा में लगाई सेंध

admin by admin
January 5, 2022
in राजनीति
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

टनकपुर। विधानसभा चुनाव से पहले चंपावत विधानसभा में राजनीतिक उठापटक जोरों पर है। आज टनकपुर में आम आदमी पार्टी ने एक सम्मेलन कर सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री नवीन पंत, बसपा के जिला मीडिया प्रभारी प्यारेलाल, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रामविलास शर्मा ने अपने-अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व भाजपा के पूर्व जिला मंत्री नवीन पंत ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अपने इस्तीफे में नवीन पंत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वे 30 वर्षों से भाजपा में कार्य कर रहे हैं और भाजपा में इतनी सेवा देने के बाद भी आज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। नवीन पंत के इस्तीफे के बाद से ही उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी और आज नवीन पंत ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। आज आम आदमी पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में पूर्व भाजपा नेता नवीन पंत के साथ, बसपा के जिला मीडिया प्रभारी प्यारेलाल और कांग्रेस कार्यकर्ता रामविलास शर्मा सहित 200 से अधिक लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के चंपावत विधानसभा प्रभारी मदन महर ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड में एक बेहतरीन विकल्प के रूप में उभरी है और लोग केजरीवाल के दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर लगातार आम आदमी पार्टी की ओर आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है की आगामी चुनाव में जनता आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ विजयी बनाएगी।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष संजय गर्ग, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष भुवन महर,नगर उपाध्यक्ष बसंत पुनेठा, भुवन पांडे,गोविंद महर, संजीव गड़कोटी,शशांक त्रिपाठी संगठन मंत्री दिनेश रावत, शकुंतला देवी, सुनीता देवी, पूजा देवी, रानी व सैकड़ों अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉

सरकारी राशन की दुकानों में अब सस्ती दरों पर मिलेगी वाई-फाई इंटरनेट

अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने किया जोरदार प्रदर्शन

बग्वाल मेले को राज्य मेला घोषित करने की मांग,पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने उठाई आवाज

ShareSendTweet
Previous Post

ब्रेकिंग:-झांसा देने के लिए नाम बदलने पड़ेगा भारी,होगी सख्त कार्यवाही,इस मंत्री ने कही ये बात

Next Post

चंपावत जिला सभागार में निर्वाचन में लगे कार्मिकों व अधिकारियों की बैठक,चुनाव व्यवस्थाओं को लेकर हुई चर्चा

Recent Posts

  • चंपावत जिलाधिकारी ने बाबा ब्यानधुरा मंदिर में किए दर्शन पहुंचे दूरस्थ गांव कठोल ग्रामीणों के बीच की बैठक
  • कोतवाली टनकपुर में देवेंद्र पिंचा के नेतृत्व में जनता के बीच लगाई गई चौपाल
  • बस्तीया गांव में भटकते हुए पहुंची मानसिक रूप से कमजोर महिला पता बताने में असमर्थ
  • उत्तराखंड पहुंचे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री
  • टनकपुर मे हाथी व जंगली जानवरों से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ ने की बैठक

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • चम्पावत
  • टनकपुर
  • देश
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • बनबसा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Pushkar Singh Mahar
संपादक

पता : Khetkhera, Tanakpur, Champawat, Uttarakhand-262309
दूरभाष : +91-8923269273
ई मेल : editortanakpurtimes@gmail.com
वेबसाइट : www.tanakpurtimes.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tanakpurtimes.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In