
देहरादून। सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान किया लेकिन उसके बाद अचानक सचिवालय संघ फिर नाराज हो गया और अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को लेकर फैसला करने की तैयारी करने लगा। मंगलवार को सचिवालय संघ ने कर्मचारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई है।सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने सोमवार को सचिवालय कर्मचारियों से कहा कि सचिवालय संघ के सभी सम्मानित सदस्यगण मंगलवार को 10.00 बजे ए0टी0एम चौक पर अनिवार्य रूप से एकत्र रहना सुनिश्चित करें।पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार कल से ही आन्दोलन प्रारम्भ करने पर सबकी सहमति के बाद तत्काल अनिश्चितकालीन हडताल पर जाने की कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी। सचिवालय संघ के सभी पदाधिकारी व संवर्गीय संघो के पदाधिकारी अपनी अनिवार्य उपस्थिति एटीएम चौक पर देंगे, संघ का कोई भी सदस्य कार्यालय नही जायेगा और न ही कोई शासकीय कार्य करेगा, यह सचिवालय संघ का आह्वान है, हमने जो सम्मान करना था, वो पूर्ण हुआ, शायद सचिवालय संघ का सम्मान मुख्यमंत्री को पसन्द नही आया, उनके सक्षम अधिकारी सचिवालय संघ की मांगो को आज पूर्ण होने से रोक रहे, शायद सचिवालय संघ का आन्दोलन ऐसे अधिकारियो को याद नही आ रहा,अब सचिवालय संघ का असली रूप दिखाया जायेगा।



