Saturday, February 4, 2023
  • Login
Tanakpur Times | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tanakpur Times | Uttarakhand News
No Result
View All Result
Home अन्य

शुरू हुआ उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला,कुमाऊँ मंडलायुक्त ने किया उद्घाटन

admin by admin
March 19, 2022
in अन्य
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

चंपावत। उत्तराखण्ड के चंपावत जिले में आयोजित होने वाले उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले का शनिवार को शुभारम्भ हो गया है।
कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने ठुलीगाड़ प्रवेश द्वार पर फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।मालूम हो कि यह मेला आज से शुरू होकर 15 जून तक चलेगा।
मेले के पहले ही दिन मन्दिर मे माता के दर्शन हेतु भारी भीड़ देखी गई।बताया जा रहा है कि मेले के पहले ही दिन करीब 40 हजार भक्तों ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए।
इस मौके पर कुमाऊं मंडल आयुक्त ने कहा कि देश में सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करना उनका सौभाग्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से यहां बेहतर सुविधाए विकसित कराई गई है और आगे भी विकसित करने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा।
मेला प्रशासन और मंदिर समिति ने उद्घाटन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा ज्योति राय की अध्यक्षता में भव्य और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। यहां महिलाओं द्वारा इस अवसर पर कलश यात्रा पर मां पूर्णागिरि के जयकारे भी लगाए गए।
जिलाधिकारी विनीत तोमर अधिकारियों को मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के भी सख्त निर्देश दिए।
मंडलायुक्त रावत ने कहा कि बीते 2 सालों में कोरोना वायरस के चलते माँ पूर्णागिरि मेला कुछ दिन चलने के बाद बंद हो गया। परन्तु इस समय स्थिति सामान्य है तो इस बार कोई लापरवाही ना की जाए। उन्होंने बताया कि इस बार भी रोडवेज टनकपुर से पूर्णागिरि के लिए 10 बसें चलाएगा।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह पींचा ने पूर्णागिरि मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों को मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना से संबंधित नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं से भी नियमों का पालन कराने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, स्नानघाटों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा।
इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, मेला मजिस्ट्रेट हिमांशु कफल्टिया, सीओ अविनाश वर्मा, एआरटीओ सुरेंद्र वर्मा, प्रभारी तहसीलदार पिंकी आर्य, एएमए भगवत पाटनी, एसएसबी एसी आरएन विश्वास, पुरोहित पं. गिरीश चंद्र पांडेय, मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, ग्राम प्रधान मंजू पांडेय, योगेश पांडेय, देव कलोनी, मनोज पांडेय, मोहन पांडेय, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत, जिला पंचायत सदस्य किरन देवी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉

पुण्यतिथि-कल्पना चावला में अंतरिक्ष के लिए ही बनी हूं मारूंगी अंतरिक्ष के लिए

गणतन्त्र दिवस पर 07 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को मा0 राज्यपालपुलिस पदक से किया जायेंगा सम्मानित

टनकपुर खनन व्यवसायियों ने एनएचपीसी बैराज हेड रेगुलेटर पर 2200रु टैक्स हटाने को लेकर sdm को दिया ज्ञापन

ShareSendTweet
Previous Post

नई सरकार के शपथ ग्रहण पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी,जानिए क्या कहा

Next Post

बड़ी खबर:- मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष कौशिक को आलाकमान ने बुलाया दिल्ली

Recent Posts

  • राम मंदिर-पवित्र शिला नेपाल से लाकर राम मूर्ति बनाने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपी गई
  • गाजियाबाद -फेसबुक में लाइव कर रहा था सुसाइड अमेरिका से 13 मिनट में बचाई जान
  • अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को दिये आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
  • मसूरी में मर्सिडीज़ कार अचानक बनी आग का गोला जलकर हुई राख
  • स्मैक-बनबसा में स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • चम्पावत
  • टनकपुर
  • देश
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • बनबसा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Pushkar Singh Mahar
संपादक

पता : Khetkhera, Tanakpur, Champawat, Uttarakhand-262309
दूरभाष : +91-8923269273
ई मेल : editortanakpurtimes@gmail.com
वेबसाइट : www.tanakpurtimes.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tanakpurtimes.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In