
उत्तराखण्ड मे मुख्यमंत्री बनाने को लेकर भाजपा इस बार कोई गलती करने के मूड में नजर नही आ रही है।पिछले 5 साल में 3 मुख्यमंत्री बदलने के बाद निशाने पर आई भाजपा इस बार कोई ऐसी गलती नही करना चाहती।यही कारण है कि भाजपा इस बार मुख्यमंत्री चयन मे सभी पहलुओं को ध्यान में रख रही है।
इसी बीच विधानमंडल दल की बैठक से पहले भाजपा हाईकमान ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली बुला लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धामी और कौशिक स्टेट प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।



