देहरादून। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन ने बड़ी जानकारी दी है। मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारियों को तेज कर दिया है, जबकि नए मुख्यमंत्री की पहचान एक रहस्य बना हुआ है लेकिन उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण शानदार होगा।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए मदन कौशिक ने कहा कि नई मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण भव्य होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा हाईकमान से उनकी बातचीत हुई है। अधिकांश भाजपा विधायक देहरादून में ही हैं, कुछ कुमाऊं में होली के कारण देहरादून नहीं आ पा रहे थे अब वह भी जल्द आ जाएंगे। आज शाम एक बार फिर भाजपा संगठन नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित होगा।