
टनकपुर। उत्तराखण्ड संविदा/विशेष श्रेणी संगठन से जुड़े कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार जारी है।बड़ी बात यह है कि किसी भी मांग को लेकर हर बार अलग अलग रहने वाले रोडवेज़ के विभिन्न संगठन इस बार एक साथ आ गए हैं।रोडवेज के विभन्न संगठनों ने उत्तराखण्ड संविदा/विशेष श्रेणी संगठन से जुड़े कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए उन्हें समर्थन दिया है,वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों और राजनेताओं का भी कर्मचारियों को समर्थन प्राप्त हो रहा।देर रात भाजपा के जिलाध्यक्ष दीप चन्द्र पाठक भी कर्मचारियों का हाल जानने गए और उनकी समस्याओं को सुना।इस सम्बंध में भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कर्मचारियों की मांगों की पूर्ति करने का निवेदन किया है।
वहीं आज आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी मदन महर ने भी कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया है।





