कल दिन मंगलवार को शाम 5:28 चंद्रोदय के साथ से शुरू होगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण
साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल 8 नवंबर मंगलवार शाम से शुरू हो जाएगा। जहां इस वर्ष सूर्यास्त के समय लोगों ने सूर्य ग्रहण के दुर्लभ दर्शन को नग्न आंखों से भी देखा। वहीं साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल देखा जाएगा।ज्योतिषियों की गणना के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक काल सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। वही चंद्र ग्रहण का सूतक काल चंद्र ग्रहण के 9 घंटा पहले से शुरू होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण पर सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है। सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ और शुभ कार्य वर्जित होता है। 8 नवंबर मंगलवार को सुबह 6 बजकर 39 मिनट से सूतक काल आरंभ हो जाएगा जो ग्रहण की समाप्ति के साथ खत्म हो जाएगा।भारत में कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण ?
चंद्र ग्रहण की तिथि: 8 नवंबर, मंगलवार 2022
चंद्रग्रहण दीखने का समय : शाम 05 बजकर 28 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक। मगर चंद्रमा में ग्रहण 2:39 पर लग जाएगा ।वही कल चंद्रोदय का समय 8 नवंबर मंगलवार शाम 5:28 पर होगा चंद्रोदय के साथ ग्रहण लगा हुआ आएगा । मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के समय कोई भी पूजा पाठ शुभ कार्य नहीं करनी चाहिए। ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद रहते हैं।चंद्र ग्रहण के समय देवी देवताओं का मन ही मन जाप करना चाहिए। साथ ही अन्न जल ग्रहण भी नहीं करना चाहिए।