Saturday, February 4, 2023
  • Login
Tanakpur Times | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tanakpur Times | Uttarakhand News
No Result
View All Result
Home चम्पावत

विधानसभा चुनाव 2022:- चम्पावत जिले के दोनो विधानसभाओं के लिए पोलिंग पार्टीया रवाना,जिलाधिकारी ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

admin by admin
February 13, 2022
in चम्पावत
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

चम्पावत। विधानसभा चुनाव को सफल, निष्पक्ष, निर्विघ्न तथा पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए चंपावत जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी विनीत तोमर तथा प्रेक्षक एम०आर० रवि कुमार ने जिले की दोनों विधानसभा सीटों (54- लोहाघाट व 55-चम्पावत) के लिए चम्पावत के गौरलचौड़ मैदान से 295 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, रजिस्टर समेत सभी आवश्यक सामग्री प्रदान कर उनको शुभकामनाओं के साथ उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।
मालूम हो कि सोमवार 14 फरवरी को जनपद की दोनो विधानसभाओं में मतदान प्रात: 08.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक होगा।
इस दौरान जिलाधिकारी विनीत तोमर ने पुलिस अधिकारियों, पैरामिलिट्री के जवानों, होमगार्ड, पीआरडी स्वयं सेवकों एवं सभी पोलिंग पार्टियों को संबोधित किया।
जिलाधिकारी ने इस दौरान समस्त कार्मिकों को उनके द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि सभी कार्मिक सौंपे गए अपने अपने कार्यों को पूरी लगन एवं निष्पक्षता के साथ पूरा करें। उन्होने कहा की निर्वाचन आयोग द्वारा हम सब को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है, जिसे हमे ईमानदारी से निभाना हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी कार्मिक अपनी ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
आज रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों एवं उनके साथ रहने वाले पुलिसकर्मियों एवं पैरा मिलिट्री के जवानो को भी आवश्यक निर्देश दिए गए। उनको संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा की किसी भी स्थिति में वें अपनी पोलिंग पार्टी एवं ईवीएम समेत किसी भी सामग्री को अकेला न छोड़ें। साथ ही निष्पक्ष होकर सभी कार्यों को करें, किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें,साथ ही किसी का भी व्यक्तिगत वाहन का प्रयोग करने से बचें और प्रशासन की ओर से उपलब्ध करवाये गये है वाहनों का ही प्रयोग करें।
जिलाधिकारी ने सखी बूथ के लिए बनाई गई पोलिंग पार्टीयों को भी शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया। जनपद की दोनों विधानसभा के लिए दो सखी बूथ बनाये गए है। जिसमे 54-लोहाघाट में वन पंचायत गेस्ट हाउस व 55-चम्पावत में जवाहर नवोदय विद्यालय सखी बूथ हैं।
पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह पींचा ने भी इस दौरान सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा की कोई भी किसी व्यक्तिगत आवास का प्रयोग ना करे तथा ना ही किसी के यहां खाना खाए,जो आवास उनको आवंटित किया गया है केवल उसका ही प्रयोग करें।
इस मौके पर अपरजिलाधिकारी श्री शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम सदर अनिल कुमार चन्याल, आरओ चम्पावत हिमांशु कफल्टिया, आरओ लोहाघाट रिंकू बिष्ट, एआरओ लोहाघाट विजय गोस्वामी, ज्योति धपवाल, पिंकी आर्या, कमल किशोर पांडेय, सीओ अशोक कुमार सिंह, सीओ अविनाश वर्मा, सीओ अभिनव चौधरी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस से असिस्टेंट कमांडेंट ज्योति रंजन दास समेत निर्वाचन डयूटी में लगे सभी कार्मिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉

चंपावत जिलाधिकारी ने बाबा ब्यानधुरा मंदिर में किए दर्शन पहुंचे दूरस्थ गांव कठोल ग्रामीणों के बीच की बैठक

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर व चंपावत में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

240 शराब के पव्वो के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

ShareSendTweet
Previous Post

95 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Next Post

दयानन्द इंटर कॉलेज में मनाई गई महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती,महर्षि के जीवन पर प्रकाश डाला

Recent Posts

  • राम मंदिर-पवित्र शिला नेपाल से लाकर राम मूर्ति बनाने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपी गई
  • गाजियाबाद -फेसबुक में लाइव कर रहा था सुसाइड अमेरिका से 13 मिनट में बचाई जान
  • अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को दिये आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
  • मसूरी में मर्सिडीज़ कार अचानक बनी आग का गोला जलकर हुई राख
  • स्मैक-बनबसा में स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • चम्पावत
  • टनकपुर
  • देश
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • बनबसा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Pushkar Singh Mahar
संपादक

पता : Khetkhera, Tanakpur, Champawat, Uttarakhand-262309
दूरभाष : +91-8923269273
ई मेल : editortanakpurtimes@gmail.com
वेबसाइट : www.tanakpurtimes.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tanakpurtimes.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In