Saturday, February 4, 2023
  • Login
Tanakpur Times | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tanakpur Times | Uttarakhand News
No Result
View All Result
Home विदेश

अब ताजिकिस्‍तान ने तालिबान को दी चेतावनी

News Desk by News Desk
September 13, 2021
in विदेश
अब ताजिकिस्‍तान ने तालिबान को दी चेतावनी
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

काबुल। अफगानिस्‍तान में तालिबान आतंकियों के कब्‍जे के बाद भारत का दोस्‍त ताजिकिस्‍तान अपने तेवर और सख्‍त करते जा रहा है। तालिबान ने देश में अपनी अंतरिम सरकार में अल्‍पसंख्‍यकों को बहुत ही कम जगह दी है जिससे ताजिकिस्‍तान भड़क गया है। ताजिकिस्‍तान ने बिना पाकिस्‍तान का नाम लिए कहा कि पंजशीर में तीसरे देश ने तालिबान को हमला करने में मदद की। इस बीच रूस ने ऐलान किया है कि वह ताजिकिस्‍तान में इस साल के आखिर तक अपने सैन्‍य अड्डे पर 30 नए टैंक भेजने जा रहा है। अमेरिका के अफगानिस्‍तान से वापसी के बाद हाल ही में रूस ने ताजिकिस्‍तान की सेना के साथ व्‍यापक पैमाने पर युद्धाभ्‍यास किया था। रूस ने कई नए हथियार ताजिकिस्‍तान अपने सबसे बड़े विदेशी ठिकाने पर भेजे हैं। रूस को डर सता रहा है कि तालिबान के कब्‍जे के बाद उसका असर पूरे मध्‍य एशिया पर पड़ सकता है। रूस अपनी सुरक्षा के लिए मध्‍य एशिया के देशों ताजिकिस्‍तान, उज्‍बेकिस्‍तान को एक बफर जोन के रूप में देखता है। रूस को डर सता रहा है कि तालिबानी आतंकी ताजिकिस्‍तान के रास्‍ते उसके चेचेनिया जैसे अशांत इलाके में घुस सकते हैं और फिर से हिंसा भड़का सकते हैं। इस बीच ताजिक राष्‍ट्रपति इमोमली रहमोन ने अपने देश में कट्टरपंथियों के उभार और उनकी विचारधारा को फैलाने वालों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई के लिए कहा है। ताजिकिस्‍तान की अफगानिस्‍तान से जुड़ी सीमा करीब 1,344 किमी लंबी है। इनमें से ज्‍यादातर पहाड़ी सीमा है जिस पर निगरानी करना बहुत ही मुश्किल है। रूस के सेंट्रल मिल‍िट्री डिस्ट्रिक के टैंक कमांडर खानिफ बेगलोव ने कहा कि 30 अत्‍याधुनिक टैंक ताजिकिस्‍तान के ठिकाने पर भेजे जाएंगे और वहां से पुराने हथियारों को हटाया जाएगा। रूस ने एक और सख्‍त कदम उठाते हुए तालिबान के सरकार बनाने के कार्यक्रम के न्‍योते को भी ठुकरा दिया। इसके बाद अब ताजिकिस्‍तान ने भी अपना रुख सख्‍त कर दिया है। यही नहीं ताजिकिस्‍तान के राज्‍य समर्थिक सर्वोच्‍च धार्मिक प्राधिकरण ने तालिबान के अफगानिस्‍तान में उठाए कदमों को गैर इस्‍लामिक करार दिया है। रूस और ताजिकिस्‍तान के इस सख्‍त रुख से अफगानिस्‍तान में माहौल एकबार फिर से बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉

राम मंदिर-पवित्र शिला नेपाल से लाकर राम मूर्ति बनाने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपी गई

गाजियाबाद -फेसबुक में लाइव कर रहा था सुसाइड अमेरिका से 13 मिनट में बचाई जान

महेंद्रनगर कंचनपुर नेपाल के नगर पालिका सभागार में 15 गते पूस के अवसर पर कविता वाचन व विविध साहित्यिक कार्यक्रम किए गए

ShareSendTweet
Previous Post

बॉक्सिंग में बिट्टू कनवाल ने झटका स्वर्ण पदक

Next Post

यहां के मनमोहक दृश्य आपको खींच लेंगे अपनी ओर

Recent Posts

  • राम मंदिर-पवित्र शिला नेपाल से लाकर राम मूर्ति बनाने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपी गई
  • गाजियाबाद -फेसबुक में लाइव कर रहा था सुसाइड अमेरिका से 13 मिनट में बचाई जान
  • अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को दिये आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
  • मसूरी में मर्सिडीज़ कार अचानक बनी आग का गोला जलकर हुई राख
  • स्मैक-बनबसा में स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • चम्पावत
  • टनकपुर
  • देश
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • बनबसा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Pushkar Singh Mahar
संपादक

पता : Khetkhera, Tanakpur, Champawat, Uttarakhand-262309
दूरभाष : +91-8923269273
ई मेल : editortanakpurtimes@gmail.com
वेबसाइट : www.tanakpurtimes.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tanakpurtimes.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In