
रविवार उत्तरकाशी प्रवास के दौरान उन्होंने सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम सिरोर, नेताला में प्रातः काल भ्रमण पर ग्राम वासियों से मुलाकात करते हुए उनकी कुशलक्षेम भी जानी। वही भागीरथी नदी से हो रहे कटाव की जानकारी ली।
स्थानीय ग्रामीणों, किसानों से संवाद करते हुए उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने गांव क्षेत्र में मंडुवे की खेती को बढ़ावा देने के मकसद से ग्राम सिरोर में ‘लाइन शोइंग’ विधि से मंडुआ की बुआई भी की। साथ ही महिलाओ को मंडुए के बीज वितरित किए। मुख्यमंत्री जी के सरल स्वभाव को देखकर स्थानीय ग्रामीण भी उनके मुरीद हो गए।
मुख्यमंत्री श्री धामी जी ने अधिकारियों से विभिन्न कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए किसानों को अधिक से अधिक आधुनिक उपकरणों को वितरित किए जाने की बात कही। उन्होंने किसानों के खेत में जीवामृत खाद, बीजामृत खाद का भी छिड़काऊ किया। साथ ही जीवामृत खाद, बीजामृत खाद के इस्तमाल को खेतो में ज्यादा से ज्यादा बढाए जाने की बात कही।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने गांव में फलदार पौधों का रोपण कर किसानों से बंजर भूमि में अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने की अपील भी की। प्रात काल भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जी से भेंट भी की।



