धारचूला में नाई का कार्य करने वाला एक युवक दो लड़कियों को लेकर फरार हो गया।जिससे धारचूला क्षेत्र में बवाल मच गया, स्थानीय लोगो ने नगर के विभिन्न स्थानों में जुलूस निकालकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।लोग बड़ी संख्या में गांधी चौक में एकत्रित हुए जहां से प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन मुस्तैद नजर आई।तहसील मुख्यालय में उप जिलाधिकारी मनजीत सिंह तथा पुलिस उपाध्यक्ष परवेज अली ने आंदोलनकारियों से वार्ता करते हुए बताया कि बरेली में दोनों लड़कियां पुलिस को मिल गई हैं।पिता की तहरीर पर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की गई है। फरार आरोपी इरफान बरेली निवासी की भी शीघ्र गिरफ्तारी होगी।उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें भेजी गई है।साथ ही लड़कियों को पिथौरागढ़ न्यायालय में पेश किया जा रहा है।आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।वही आक्रोशित लोगों ने घटना को निंदनीय बताते हुए पुलिस प्रशासन से सत्यापन की गति तेज करने की मांग करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को बाजार बंद करने के साथ ही टैक्सी संचालन बंद करने का ऐलान किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।