सीमांत खटीमा नगर के विभिन्न मार्गों पर आज पुलिस प्रशासन द्वारा दलबल के साथ फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस बल का शक्ति प्रदर्शन किया गया। आपको बता दें कि पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर अपराधिक तत्वों व असामाजिक तत्वों के हौसलों को नाकाम करने के दृष्टिकोण से थाना क्षेत्र के अंतर्गत फ्लैग मार्च के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया जाता है। इसी क्रम में आज खटीमा पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में खटीमा के इस्लामनगर, गोटिया, कंजाबाग, गोटिया तिराहा टनकपुर रोड तथा मुख्य चौक आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस बल का शक्ति प्रदर्शन किया गया। खटीमा कोतवाली के उप निरीक्षक अशोक कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अपराधिक तत्वों तथा असामाजिक तत्वों के हौसलों को नाकाम करने के लिए आज नगर के विभिन्न मार्गो व क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस बल का शक्ति प्रदर्शन किया गया।