उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।किशोर उपाध्याय ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में सभी 70 विधानसभा सीटों पर महिला प्रत्याशियों को मौका मिलना चाहिए।उपाध्याय ने कहा कि जब एक महिला घर को अच्छे ढंग से चला सकती है तो वह प्रदेश की सरकार को भी चला सकती है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान किशोर उपाध्याय ने कहा कि जब वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तब भी उन्होंने उस समय के मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी के सामने यह प्रस्ताव रखा था।उन्होंने यह भी कहा कि सभी सीटों पर महिला प्रत्याशियों को मौका देने के संबंध में अन्य दलों से बातचीत कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया जा सकता है।