एक महिला के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है।यौन शोषण के आरोप में जसपुर कोतवाल अशोक कुमार को मंगलवार को डीजीपी ने निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच अब सीओ काशीपुर वंदना वर्मा को सौंपी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक जसपुर कोतवाल अशोक कुमार एक महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे हैं। सूत्रों की मानें तो यह महिला पुलिस महानिदेशक के समक्ष पेश हुई थी और उसने पुख्ता सबूत भी उपलब्ध कराए थे। इसमें एक वीडियो भी शामिल है, जिसमें निरीक्षक अशोक कुमार महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि आपको बताते चलें कि जसपुर कोतवाल अशोक कुमार पूर्व में कोतवाली के निरीक्षक थे, जहां उन पर कांग्रेसियों के उत्पीड़न का आरोप लगा था। विधायक तिलकराज बेहड़ के सदन में मामला उठाने के बाद उनका तबादला किच्छा से जसपुर कर दिया गया था।