

टनकपुर जंगल गई महिलाओं पर ततैया ने किया हमला 6 महिलाएं घायल
आज सुबह ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं घास व लकड़ी के लिए जंगलों पर गए हुए थे इसी दौरान महिलाओं पर ततैया मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिसमें 6 महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई इसकी सूचना जब ग्रामीणों को पता चली तो उन्होंने तुरंत जिले के संयुक्त चिकित्सालय मैं सूचना दी तथा एंबुलेंस को बुलाया गया और आनन-फानन में महिलाओं को अस्पताल में भर्ती किया गया जिन्हें ततैयै मधुमक्खियों ने बुरी तरह काट लिया डंक इतने जहरीले थे कि दर्द के मारे उनका बुरा हाल था कुछ महिलाएं तो जंगल में ही बेहोश हो गई कुछ महिलाएं अपनी जान बचाने के लिए जंगलों में घनी झाड़ियों में जा छीपी जिन्हें बाद में ढूंढा गया इस दौरान जिला महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जिनमें कुछ महिलाएं अर्ध बेहोशी की अवस्था में थी मानवेंद्र शुक्ला द्वारा बस स्टॉफ द्वारा महिलाओं का उपचार किया गया चिकित्सकों ने बताया कि महिलाओं के शरीर में सैकड़ों डंक फंसे हुए थे जिन्हें निकाला गया इस दौरान महिलाओं में अंजली देवी निर्मला, चंद्रा, हेमा बोहरा ,ममता ,मंजू देवी ,आदि बुरी तरह घायल हुई है






