

टनकपुर। टनकपुर के डॉ०ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में वैज्ञानिक डॉ० शैलेश खर्कवाल ने वाटर कंजर्वेशन एंड वाटर रिलेटेड टेक्नोलॉजी विषय पर व्याख्यान दिया।डॉ० शैलेश खर्कवाल ने जल संरक्षण और जल संरक्षण की विभिन्न तकनीक पर एक-एक कर जानकारी दी।डॉ० खर्कवाल ने छात्रों को वाटर मैनेजमेंट, वाटर ट्रीटमेंट विषय पर विस्तार से समझाया साथ ही वर्षा के जल को संरक्षित करने की विभिन्न तकनीक भी बताई।
डॉ० खर्कवाल ने बताया कि टनकपुर के पानी मे केल्शियम की अधिकता है और उन्होंने इसके ट्रीटमेंट के सम्बंध में भी जानकारी दी।जल संरक्षण और उसके ट्रीटमेंट को लेकर उन्होंने सिंगापुर का उदाहरण दिया।
मालूम हो कि डॉ० शैलेश खर्कवाल ने नर्मदा नदी के संरक्षण हेतु एस्ट्रो मंत्र नामक स्टार्टअप की शुरुवात की है जिस पर काम करके उन्होंने क्षेत्र के लोगो को पलायन से भी बचाया है।
इससे पहले पूर्णगिरी तहसील के एस.डी.एम. हिमांशु कफल्टिया ने डॉ० खर्कवाल को स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन संस्थान के शिक्षक अलख महर ने किया।
इस मौके पर अम्बिकेश यादव,कु०कनिका डोगरा,कु० आकांक्षा चौधरी,नीतीश फुलेरा,डॉ० राहुल छेत्री आदि मौजूद रहे।






