
टनकपुर। टनकपुर न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सिविल जज रजनीश मोहन की अध्यक्षता में संपन्न हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक के प्रीलिटिगेशन के 11 मामलों का निस्तारण कर ₹ 7,86,000 की वसूली हुई, 3 पारिवारिक मामले का निस्तारण कर बहत्तर हजार की वसूली की गई। एम वी एक्ट के 4 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें दो लाख अठासी हजार की वसूली हुई।
वही न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेन्द्र शाह की अदालत में 17 मामलों का निस्तारण कर पैंतीस लाख छ हजार की वसूली हुई।
लोक अदालत के दौरान भरत बोहरा , विनोद राठौर , अरविंद , बीना सिरौला, गणेश गिरी , गिरीश चंद्र और पी एल वी अजय गुरूरानी, रौनक अली व इजहार अली ने कार्यवाही में सहयोग दिया।



