
टनकपुर। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 104वी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया।काँग्रेस कार्यकर्ताओ ने इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के लिए इंदिरा गांधी के त्याग,योगदान व बलिदान को भुलाया नही जा सकता है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी वास्तव में आयरन लेडी थी और देश के लिए मजबूत फैसले लेने के लिए जानी जाती थी।
कार्यक्रम में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी,भीम सिंह,सुभाष चंद,नरेश सकारी,गजेंद्र पाल,बच्ची महर,बसंत राय, युवराज कोहली,कमल पंत,सुनील वाल्मीकि,काशिफ,अजीम,शाहवेज व अन्य कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



