
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी टनकपुर के शारदा घाट पर पहुंचे जहां पर सिंचाई विभाग के एई आरके यादव ने उन्हें शारदा नदी तट से हो रहे भू कटाव के बारे में जानकारी दी। तथा शारदा भू कटाव से सुरक्षा हेतु रोकथाम के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट व सुरक्षा उपायों के बारे में बताया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शारदा तट पर जाकर शारदा आरती की तथा दूध चढ़ाकर मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरती की। व मां शारदा नदी में जलते हुऐ 5 दीयों को छोड़ा गया। पंडित जी ने शारद जी का पवित्र जल मुख्यमंत्री धामी व अन्य सदस्यों पर छिड़ककर सुख समृद्धि की कामना की । तत्पश्चात स्थानीय लोगों ने शारदा नदी से आने वाले खतरे के बारे में अपनी समस्याएं रखी।तथा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के लिए निकले।



