टनकपुर। उत्तराखंड में इन दिनों विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां अपने जोरों पर हैं और सभी प्रत्याशी और सभी दल अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में चंपावत विधानसभा में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने चंपावत विधानसभा के बनबसा क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी के लिए वोट मांगे, तो वही टनकपुर में जनसभा को भी संबोधित किया। शनिवार को चंपावत विधानसभा के टनकपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने टनकपुर के गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी के समर्थन में मतदान करने की भी अपील की, साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान कर भाजपा की सरकार बनवाएं।इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने टनकपुर क्षेत्र से जुड़े 16 महत्वपूर्ण वादे भी किए और कहा कि नई सरकार बनते ही इन सभी मुद्दों पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
जानिए मुख्यमंत्री ने जनता से के क्या-क्या फायदे
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220205-WA0041.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220205-WA0042.jpg)