![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/02/Screenshot_2023_0218_155358-300x161.jpg)
टनकपुर-आज निवर्तमान जिलाध्यक्ष चम्पावत व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप पाठक के कैम्प कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुनेश कुमार के अनुसूचित मोर्चा के नगर मण्डल अध्यक्ष बनने पर स्वागत तथा मिष्ठान वितरण कार्यक्रम किया।इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप पाठक द्वारा मण्डल अध्यक्ष मुनेश कुमार का माल्यार्पण कर नव दायित्व की बधाई देते हुए भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज तिवारी, विवेक दानू, दीपक सिंह, संजय कन्याल, रोहित, अक्कू, शुभम, मोहन, सूरज गुप्ता, लक्की सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।