टनकपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरेला क्लब,टनकपुर की महिला विंग द्वारा नगर पालिका सभागार में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे जानकी खर्कवाल (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका केन्द्रीय विद्यालय बनबसा) डा प्रभा जोशी, गीता चंद (प्रधानाध्यापिका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर) द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमन वर्मा, अध्यक्ष हरेला क्लब महिला विंग द्वारा की गई।
कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए हरेला क्लब की सदस्य अनीता नेथानी द्वारा सरस्वती वन्दना का गायन किया गया। वहीं कार्यक्रम में क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कल्पना धामी ने किया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा भजन संध्या एवं लक्की ड्रा का भी आयोजन किया जिसमें मंजू भट्ट को प्रथम पुरस्कार , सोनी को द्वितीय पुरस्कार और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन प्रेमा ठाकुर को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं कार्यक्रम में कु निधि सुतेड़ी को कराटे (आत्म रक्षा) हेतु सम्मानित किया गया|
इस अवसर पर क्लब की उपाध्यक्षा सुनीता गहतोडी , संरक्षक रेखा पांडे,सचिव शांति भट्ट,उप सचिव हेमा जोशी, कोषाध्यक्ष गीता तिवारी, उओ कोषाध्यक्ष पार्वती खर्कवाल, प्रचार मंत्री मंजू पांडे, सह प्रचार मंत्री शान्ती कापड़ी,मीडिया प्रभारी रिचा सुतेडी शामिल रही।