
टनकपुर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश नेतृत्व के आदेशों के बाद आज टनकपुर मे यूनियन की शाखा का गठन किया गया।प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर शुक्रवार को टनकपुर में यूनियन से जुड़े सदस्यों ने एक बैठक कर नई शाखा का गठन किया।बैठक में रवि शर्मा को टनकपुर डिपो का डिपो अध्यक्ष व हरीश जोशी को डिपो मंत्री चुना गया।
चुनाव अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए और समस्त कर्मचारियों ने विभाग हित व कर्मचारी हित के करने के लिए काम करने की प्रतिज्ञा ली।




बैठक में सर्वसम्मति से तय हुए यह नाम
डीपो अध्यक्ष- रवि शर्मा
डीपो उपाध्यक्ष- भुवन रौतेला
डीपो उपाध्यक्ष- पूरन सिंह
डीपो मंत्री- हरीश जोशी
डीपो संयुक्त मंत्री- अमित कपूर
डीपो संयुक्त मंत्री- धीरज प्रसाद
डीपो संगठन मंत्री- प्रवीण जोशी
डीपो कोषाध्यक्ष- गिरीश आर्या
इसके अतिरिक्त कश्मीर सिंह,राजू सिंह,मनोज कुमार,सुरेश राणा,हरीश पांडे,लईक हसन,नजरुल समद,संतोष कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।