Saturday, February 4, 2023
  • Login
Tanakpur Times | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tanakpur Times | Uttarakhand News
No Result
View All Result
Home अन्य

मेला प्रारम्भ होने से पहले जिलाधिकारी पहुँचे पूर्णागिरी, उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत,व्यवस्थाओं को ठीक करने के भी दिए निर्देश

admin by admin
March 4, 2022
in अन्य
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

चंपावत। उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेला शुरू होने मे अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं।मेला शुरू होने से कुछ दिन पहले आज जिलाधिकारी विनीत तोमर द्वारा मां पूर्णागिरी धाम में प्राचीन धुनी व दुर्गा ज्योति दर्शन स्थल के नवीनीकरण का उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने परिवार सहित पहुंचकर, बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान जिलाधिकारी ने 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे मेले के लिए समस्त जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि मेले को सफल बनाने के लिए प्रशासन की ओर से पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को मंदिर सुधार से संबंधित विषयों के बारे में भी अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने सभी आवश्यक सुवधाओं के सुदृढ़ीकरण का आश्वासन दिया।इस दौरान उन्होंने मंदिर स्थल का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी तोमर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्णागिरी धाम में पेयजल की आपूर्ति बारहमासी जारी रखी जाए।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने मंदिर समिति के साथ बैठक कर मंदिर समिति द्वारा प्रस्तावित सभी कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी द्वारा बताया गया कि धर्मशालाओं एवं मार्ग पर लटकते हुए पेड़ों एवं पत्थरों को भी हटाने कि कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि मेले से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने आपदा के दौरान आई स्लाइड, क्षतिग्रस्त मार्ग, रैन बसेरों, जल निकासी, सीसीटीवी, टूटी हुई टाइल्स, मार्ग पर की गई शैडो आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर मार्ग एवं आस पास होने वाली गंदगी के निस्तारण ना होने को लेकर नाराजगी जाहिर कर सभी संबंधितों को इस दिशा में काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर मार्ग पर प्रत्येक 10 मीटर की दूरी पर कूड़ेदान एवं कूड़े के उठान की व्यवस्था करने निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने परिवार संग मंदिर में मत्था टेक मां पूर्णागिरी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी भागवत पाटनी, तहसीलदार पिंकी आर्य, सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडे, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी समेत मंदिर समिति के पदाधिकारी व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

पुण्यतिथि-कल्पना चावला में अंतरिक्ष के लिए ही बनी हूं मारूंगी अंतरिक्ष के लिए

गणतन्त्र दिवस पर 07 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को मा0 राज्यपालपुलिस पदक से किया जायेंगा सम्मानित

टनकपुर खनन व्यवसायियों ने एनएचपीसी बैराज हेड रेगुलेटर पर 2200रु टैक्स हटाने को लेकर sdm को दिया ज्ञापन

ShareSendTweet
Previous Post

टनकपुर में हुआ उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की शाखा का गठन,सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

Next Post

सामान्य ज्ञान:- जानिए 5 मार्च का इतिहास, क्या खास घटित हुआ है आज

Recent Posts

  • चंपावत जिले में एक बाबा ने खुद को मारी गोली
  • तामली क्षेत्रांतर्गत भारत- नेपाल अन्तराष्ट्रीयसीमा पर संयुक्त कॉम्बिग की गयी।
  • गौ तस्कर दबोचा गया 25हजार का इनाम था घोषित
  • नमामि गंगे के तहत शारदा घाट में की गई भव्य आरती व प्रस्तुत किए गए मनमोहक नृत्य
  • राम मंदिर-पवित्र शिला नेपाल से लाकर राम मूर्ति बनाने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपी गई

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • चम्पावत
  • टनकपुर
  • देश
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • बनबसा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Pushkar Singh Mahar
संपादक

पता : Khetkhera, Tanakpur, Champawat, Uttarakhand-262309
दूरभाष : +91-8923269273
ई मेल : editortanakpurtimes@gmail.com
वेबसाइट : www.tanakpurtimes.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tanakpurtimes.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In