टनकपुर। विष्णुपुरी कॉलोनी वार्ड नं-11 विवेकानंद स्कूल के आसपास के जलभराव की समस्या से पीड़ित नगरवासी अभी भी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने के फैसले पर कायम है। स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र भट्ट ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा टनकपुर के न्यू टैक्सी स्टैंड से गौरव शर्मा के मकान तक बरसाती नाले को पाटकर वार्ड नं-4 और वार्ड नं-11 के मध्य नाले को पाटकर सड़क का निर्माण एवं सड़क के किनारे विष्णुपुरी की ओर गंदे पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण किया गया है। यह नाली का पानी बरसात के मौसम में बंशीधर जोशी जी के मकान से गौरव शर्मा के मकान तक ओवरफ्लो होकर विवेकानंद स्कूल के आसपास के घरों में घुस जाता है। जिससे स्थानीय लोगो का प्रतिवर्ष सामान खराब हो जाता है।
स्थानीय लोगो का कहना है कि विगत 5 वर्षो में हुए नुकसान के लिए प्रशासन की ओर से मुआवजा भी नही दिया गया है।
गौरतलब है कि इस समस्या के समाधान के लिए टनकपुर के अधिशासी अधिकारी ने उत्तराखंड शासन को एक प्रस्ताव भेजा है,जिसमे गौरव शर्मा के मकान से शिव मंदिर वाली गली तक नाले को पाटकर सड़क निर्माण व नाली निर्माण करवाने की बात कही है,परन्तु इस कदम से स्थानीय लोग खुश नही हैं।मामले में स्थानीय लोगो का कहना है कि नगर पालिका का यह प्रस्ताव सरासर गलत है और इस प्रस्ताव के तहत काम होने पर क्षेत्र में जलभराव की समस्या बढ़ जाएगी।स्थानीय लोगो ने नगरपालिका से अपने प्रस्ताव पर पुनः विचार कर नया प्रस्ताव बनाने की मांग की है।
साथ ही विधानसभा चुनाव 2022 के बहिष्कार को अपना समर्थन देने में समाजसेवी दिनेश चंद्र भट्ट जी के साथ मोहन चंद्र तिवारी,खड़क सिंह बिष्ट,दरबान सिंह करायत, त्रिलोक रजवार, गंगा देवी, गीता बिष्ट नूर बीबी,जीवा प्रजापति,त्रिलोचन जोशी,उमेश रावत,हरीश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।