
टनकपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137वे स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी कार्यालय (खर्कवाल गार्डन) में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमे कार्यकर्ताओं ने पुरानी पार्टी कांग्रेस पार्टी के इतिहास के बारे में चर्चा की तथा कांग्रेस के द्वारा देश के प्रति किए गए त्याग व बलिदान को सभी कार्यकर्ताओं को आत्मसात करने पर बल दिया।
गोष्ठी में ब्लाक अध्यक्ष कैलाश राम, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी,यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष नीरज मिश्रा,के डी मुरारी,खालिद अंजुम ,हरी कृष्ण,दयाल सिंह धानिक, फखरुद्दीन अली, राजेंद्र कुमार,मनोज कुमार,भवानी टम्टा, सुभाष चंद,भैरव दत्त जोशी, मुस्तफा हसन, गजेंद्र पाल, श्याम सिंह कठायत,पान सिंह, राकेश मटियानी , जगदीश खर्कवाल, श्याम कुमार, नन्दू सक्सेना,ईशु अग्रवाल, अमित खन्ना,रिषभ कुमार,दीपक नाथ, इरशाद अंसारी,शाहवेज अंसारी,करण सिंह,सौरभ गिरी, हरीश जोशी, प्रकाश ,दीपक पाण्डेय,चन्दन बिष्ट, नवीन बोहरा,कालू राम टम्टा, कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।



