

टनकपुर। भारतीय जनता पार्टी के 42वे स्थापना दिवस को टनकपुर मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया।बुधवार सुबह भाजपा कार्यालय में एकत्र होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के ध्वज का आरोहण किया।इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में शोभा यात्रा भी निकाली। शोभा यात्रा के पश्चात भाजपा कार्यालय में एकत्र होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उदबोधन भी सुना।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चन्द्र पाठक,किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री इंद्रपाल सिंह मान, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन महरा,मंडल महामंत्री मुकेश जोशी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कपिल उप्रेती,मोहन सिंह,मनोज तिवारी,किरन देवी,हंसा जोशी, विद्या जुकरिया व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






