टनकपुर। मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टनकपुर तहसील विधिक सेवा समिति ने न्यायिक मजिस्ट्रेट रजनीश मोहन जूनियर डिवीजन प्रथम की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन वार्ड नं 6 टनकपुर में किया।कार्यक्रम का संचालन पी एल वी अजय गुरूरानी द्वारा किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रजनीश मोहन ने महिलाओं के सशक्तिकरण तथा पूर्व में महिलाओं से भेदभाव, सामाजिक सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा महिलाओं के अधिकारों की भी जानकारी दी वहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र शाह ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं व पुरूषों में सामाजिक समानता के दृष्टिगत विश्व में इस दिन महिला दिवस मनाने के बारे में जानकारी दी। तथा पूर्व में और आज की महिलाओं की स्थिति को साझा किया।जहां प्राचीन समय में महिलाओं को देवी रूप में सम्मान मिलने की जानकारी दी परन्तु पुरूष प्रधान काल में भेदभाव करने की स्थिति की जानकारी दी।
इस अवसर पी एल वी रौनक अली, इजहार अली, नन्हे लाल गौतम पेशकार, गिरीश जोशी, विनोद राठौर, नाजीर भरत सिंह बोहरा, हिमांशु खनका, गणेश ,उदर तथा अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे।