टनकपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को टनकपुर के छीनीगोठ गांव के आंगनबाड़ी केंद्र चतुर्थ मे विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।छीनीगोठ की ग्राम प्रधान पूजा जोशी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े विषयो के सम्बंध में चर्चा की गई।ग्राम प्रधान पूजा जोशी ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा।
इस मौके पर गांव के बच्चों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।प्रतियोगिता में विजयी रहे बच्चों को ग्राम प्रधान द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान पूजा जोशी, भावना गहतोड़ी, जानकी जोशी,लता देवी,प्रियंका देवी,शांति तिवारी व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।