

बनबसा। बनबसा के आर्मी कैंप के समीप पूर्णागिरि से दर्शन कर लौट रहे दम्पत्ति दुर्घटना का शिकार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्णागिरि दर्शन के उपरांत अपने वाहन मोटर साइकिल संख्या UP25CN/7516 से वापस लौट रहे दम्पत्ति को पीछे से बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। जिससे मोटर साइकिल सवार निर्देश कुमार उम्र 34 वर्ष व उनकी पत्नी डौली उम्र 28 वर्ष निवासी संजय नगर, बरेली उत्तर प्रदेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पेट्रोल पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल टनकपुर में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।






