
टनकपुर। 2022 विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी करते हुए कॉंग्रेस कोई कसर नही छोड़ना चाहती है।इसके लिए वह हर वह तरीका आजमा रही है जिससे कांग्रेस संगठन मजबूत हो।इसी क्रम में चम्पावत विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए “मेरा बूथ मेरा गौरव” कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में AICC की तरफ से जम्मू कश्मीर कांग्रेस के नेता कुलदीप कुमार आये।कुलदीप कुमार ने प्रशिक्षण हेतु आये बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन के अनेकों टिप्स दिए,साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओ से चम्पावत विधानसभा के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल द्वारा किये कार्यो को लेकर जनता के मध्य जाने को कहा।
कुलदीप कुमार ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की तारीफ करते हुए उन्हें अत्यंत कर्मठ,ऊर्जावान व विकासवादी सोच का व्यक्ति बताया।
कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित करते हुए उन्होंने जनता के मध्य अपनी बातों को रखने के तरीकों के साथ-साथ बूथ स्तर पर मैनेजमेंट के तरीके भी बताए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल,अमोड़ी ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह,तामली ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह,टनकपुर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश राम,बनबसा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद,कॉंग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी(पिंकी),गोपाल बिष्ट,रूपेश कुमार,कमल पन्त,नरेश सकारी,सतीश पांडेय,विनोद बड़ेला, केशव मुरारी,सतीश जुकरिया,दलीप राम,शाहवेज,इशू अग्रवाल व अन्य कई कॉंग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।



