

टनकपुर। टनकपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के तुलसीराम चौराहे पर एकत्रित होकर विमान दुर्घटना में शहीद हुए सैनिकों के चित्रों पर पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज सुबह 10:00 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष दीपचंद्र पाठक और पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष बगौली के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता तुलसीराम चौराहे पर एकत्रित हुए, जहां उन्होंने विमान हादसे में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन व्रत भी रखा है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सुभाष बगौली,मंडल अध्यक्ष पूरन महरा,मंडल महामंत्री मुकेश जोशी, भाजपा के प्रदेश मंत्री किरण देवी,बच्चन अधिकारी मोहित गडकोटी,अक्षत अग्रवाल, विद्या जुकरिया, हंसा जोशी व अन्य भाजपा कार्यकर्ता थे।






