

उत्तराखंड के एडीजी इंटेलिजेंस संजय कुमार गुंज्याल को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।संजय गुंज्याल को 5 साल के लिए बीएसएफ के महानिरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।इस संबंध में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है।
गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी संजीव कुमार द्वारा उत्तराखंड सरकार को पत्र जारी कर आग्रह किया गया है कि आईपीएस संजय गुंज्याल को जल्द से जल्द राज्य की सेवाओं से कार्य मुक्त कर BSF सेवाओं के लिए केंद्र में भेज दिया जाए।
मालूम हो कि उत्तराखंड पुलिस में तैनात संजय गुंज्याल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने देहरादून, हरिद्वार, जैसे कई जनपदों में जिला पुलिस का नेतृत्व करने के साथ ही गढ़वाल रेंज के डीआईजी के रूप में भी काम किया है। आईपीएस संजय गुंज्याल वर्तमान में एडीजी इंटेलिजेंस उत्तराखंड के रूप में कार्य कर रहे थे,और अब उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत गृह मंत्रालय द्वारा 5 वर्ष के लिए बीएसएफ आईजी के रूप में नियुक्त किया गया है।






