![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230506-WA0008-1024x462.jpg)
टनकपुर / टनकपुर शारदा बैराज के निकट बने धर्म कांटे में रात के 3:00 बजे एक चोर ने धर्म कांटे का कंप्यूटर चोरी कर लिया उक्त घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।शक्तिमान यूनियन अध्यक्ष अमन ठाकुर ने बताया की रात्रि को एक अज्ञात चोर धर्म कांटे में प्रवेश करता है और कुर्सी से खुद को ढका हुआ है ।चोर को पहले ही पता था कि धर्म कांटे में सीसीटीवी लगा हुआ है और वह सीसीटीवी की तरफ कुर्सी से अपने को ढका हुआ था। एक बार चोर ने सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ने की कोशिश की मगर वह सफल नहीं हुआ जिसके बाद वह कंप्यूटर को खोलने में लग गया जिसके बाद कुर्सी से खुद को ढकते हुए वह कुर्सी के सहारे धर्म कांटे के कंप्यूटर को ले उड़ा।शक्तिमान यूनियन के अध्यक्ष अमन ठाकुर ने बताया कि घटना के मामले में अभी पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त घटना रात्रि 3:00 बजे के आसपास की है।