Thursday, March 30, 2023
  • Login
Tanakpur Times | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tanakpur Times | Uttarakhand News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

और स्टंट के लिए बिना सोचे-समझे तेंदुए के सामने कूद पड़े धर्मेंद्र

News Desk by News Desk
September 18, 2021
in मनोरंजन
और स्टंट के लिए बिना सोचे-समझे तेंदुए के सामने कूद पड़े धर्मेंद्र
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। लेजेंड धर्मेंद्र अपनी फिल्मों में खुद खतरनाक सीन और स्टंट्स किया करते थे। तो वहीं सनी देओल भी खुद ही अपनी फिल्मों के खतरनाक सीन पूरे किया करते थे। एक इंटरव्यू में सनी देओल और धर्मेंद्र ने अपने अपने किस्से सुनाए थे। धर्मेंद्र ने हैरान कर देने वाला एक किस्सा सुनाया था जिसमें उन्होंने बताया कि एक बार शूटिंग के दौरान वह पैंथर के सामने कूद गए थे। पैंथर से उनका सामना था और जैसे तैसे उन्होंने उस दिन खुद को उससे बचाया था। खास बात ये थी कि उस दिन ही धर्मेंद्र का जन्मदिन भी था। वहीं सनी देओल ने भी बताया था कि एक बार 11 हजार फीट से वह एक स्टंट के लिए कूद पड़े थे। बाद में उन्होंने अपने दोस्त से कहा था कि पापा को इस बारे में मत बताना। जब सनी देओल इस घटना के बारे में बता रहे थे, तब धर्मेंद्र बोल पड़े थे- ‘ऐसे में जट के गट्स बाहर आ जाते हैं।’ धर्मेंद्र ने कहा था- ‘जट लोगों के गट्स ज्यादा काम कर जाते हैं, ब्रेन कम काम करता है। मेरे साथ भी एक बार ऐसा हुआ था। मैं भी बोलता हूं कि ये कर दूंगा तो क्या हो गया। एक फिल्म में पैंथर्स के सामने मैं चला गया। उसका मुंह खुला हुआ था। 8 दिसंबर का दिन था, मेरा जन्मदिन था।’ उन्होंने आगे बताया- ‘शाम को पैकअप करना था, उससे पहले इस सीन को करना था। 14 फुट का एक गड्ढा था उसमें पैंथर गिर गया। कैमरा क्रेन पर था ऊपर की तरफ, तो डायरेक्टर बोला- धरम जी जंप! न जाने कैसे मैं उस मोमेंट में बिना सोचे जंप कर गया। मेरे पास उस वक्त एक स्टिक थी और कुछ नहीं।’ धर्मेंद्र ने आगे बताया था- ‘उसका मुंह खुला हुआ था तो मैंने उसके मुंह में वह स्टिक डाल दी। वो उसे चबा रहा था और काफी आगे तक आ गया था। उसके मुंह से खून भी निकल रहा था। मैंने दोनों हाथों से स्टिक पकड़ी हुई थी और बोल रहा था पिंजरा फेंको। मैं उनको गाली दे रहा था कि मैं क्यों आ गया, जैसे ही पिंजरा फेंका तो वो उसमें चला गया। मैं फिर किनारे में बैठ गया और सोच रहा था मेरा बर्थडे था उस दिन पार्टी वार्टी देने वाला था पैसे लाया हुआ था। मैं सोच रहा था कि आज तो मेरा बर्थडे मना दिया था आपने।’

यह भी पढ़ें 👉

शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन हुए घायल पसलियों में आई चोट शूटिंग हुई रद्द

देवीधुरा में इस बार 12 दिन तक चलेगा प्रसिद्ध बग्वाल मेला

तलाक के बाद भी रहेगी दोस्ती,नहीं चला 5 साल पुराना रिश्ता

ShareSendTweet
Previous Post

अल्मोड़ा में धूमधाम से मना प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

Next Post

जब हेमा मालिनी बोली हर रात ऐसा लगता था मानो कोई मेरा गला दबा रहा हो

Recent Posts

  • द इंडियन एक्सप्रेस ने उत्तराखंड सीएम धामी को देश के 100 मोस्ट पावरफुल इंडियंस की सूची में कीया शामिल
  • धूरा क्षेत्र की रेवती देवी ने गुलदार से मुकाबला कर बचाई अपनी जान वन विभाग से की मुआवजे की मांग
  • देश में कोरोना की बड़ी रफ्तार 24 घंटे में 3000 के पार हुए मामले
  • सरस आजीविका मेले का हुआ शानदार समापन दर्शकों से खचाखच रहा स्टेज
  • उत्तराखंड में राष्ट्र नेताओ का G 20 शिखर सम्मेलन क्या है G 20 पढ़िए पूरी खबर

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • चम्पावत
  • टनकपुर
  • देश
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • बनबसा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Pushkar Singh Mahar
संपादक

पता : Khetkhera, Tanakpur, Champawat, Uttarakhand-262309
दूरभाष : +91-8923269273
ई मेल : editortanakpurtimes@gmail.com
वेबसाइट : www.tanakpurtimes.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tanakpurtimes.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In