

आज दि0 12-11-2022 को ऐथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के तहत आयोजित 37th जूनियर राष्ट्रीय ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता अंडर 20 बॉयज वर्ग जो गुवाहाटी (असम) में सम्पन्न हुई, उसमे टनकपुर क्षेत्र के ग्राम बोरागोठ निवासी सचिन सिंह बोहरा पुत्र हिम्मत सिंह बोहरा द्वारा राष्ट्रीय वॉक रेस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान में रहते हुए सिल्वर मैडल प्राप्त कर टनकपुर क्षेत्र के साथ ही उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है, सचिन वर्तमान में आर्मी स्पोर्ट्स कॉलेज पुणे में अध्ययनरत है। इससे पूर्व भी सचिन कई राष्ट्रीय वॉक रेस प्रतियोगिता में मैडल प्राप्त कर चुका है। बधाई देने वालो में संजय पाठक, भगत सिंह, प्रताप मेहरा, नारायण सिंह अधिकारी, पुष्कर सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान भवानी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास धामी, जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, गोविन्द सामन्त, पूरन मेहरा, दीपक पाठक रोहिताश अग्रवाल, उर्मिला चंद, हेमा जोशी, जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा आदि ने बधाई दी।






