

बनबसा। महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में बनबसा पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण अनुसार चंदनी निवासी सावित्री भट्ट पत्नी प्रकाश चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह 31 मार्च को घर से ड्यूटी पर जा रही थी,तभी हुड्डी नदी के समीप मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलौच और धमकी देने लगे। थानाध्यक्ष ने कहा दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ 354, 342, 504, और 505 के तहत केस दर्ज कर लिया है।






