

आज swrc चलथी में उत्तराखंड रेडक्रास सोसाइटी द्वारा जनजाति वनराजि ग्राम खिरदारी के परीवारजनों को राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम किया गया। साथ में धूरा मंडल अध्यक्ष गुमान बोहरा ,टनकपुर मंडल अध्यक्ष पूरन माहरा, ग्राम प्रधान बालम सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान पोथ सचिन सिंह बोहरा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेश जोशी, दिनेश सिंह बोहरा, हिन्दू सेना रक्षा दल जिला अध्यक्ष नवीन चौहान, बिशन सिंह नयाल,गणेश बोहरा, भाजपा कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों ने सहयोग किया।
इस मौके में वीडिय चम्पावत और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर कै नोडल अधिकारी चौहान ,तपन गडकोडी़ ग्राम पंचायत विकास अधिकारी टनकपुर आदि अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर खिरदारी के ग्रामीण जनता को तिरपाल कंबल साबुन की पेंटी और मेडिकल किट आदी राहत सामग्री बांटी गई। ग्रामीणों ने रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष कुन्दन सिंह टोलियां, महासचिव डॉ एमएस अंसारी माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का भी बहुत बहुत धन्यवाद व आभार जताया।






