श्री देवेंद्र पींचा पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टनकपुर की छात्राओ व टनकपुर छेत्र की महिलाओ के साथ मिलकर मनाया गया रक्षाबंधन पर्व।
आज दिनांक 11.08.2022 को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर श्री देवेंद्र पींचा पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चंपावत व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टनकपुर में जाकर विद्यालय की छात्राओं व अध्यापिकाओ के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं तथा अध्यापिकाओ द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय व अन्य पुलिस कर्मियों को रक्षाबंधन बांधते हुए सदैव बहनों की रक्षा किए जाने हेतु आग्रह किया गया। साथ ही विद्यालय की बालिकाओं के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाए जाने हेतु आभार व्यक्त किया गया।
तदोपरांत थाना टनकपुर में टनकपुर क्षेत्र की स्थानीय महिलाओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। सभी महिलाओं व बहनों द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय व अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए रक्षा का वचन मांगा गया और सभी पुलिसकर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गई ।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विद्यालय की छात्राओं व उपस्थित सभी महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी महिलाओं व बहनों की रक्षा हेतु पुलिस कर्मियों को तत्पर रहने हेतु निर्देशित किया गया। तथा महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी महिलाओं और बहनों को रक्षा हेतु आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर श्री अविनाश वर्मा क्षेत्राधिकारी महोदय टनकपुर,श्री चंद्र मोहन सिंहप्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर विद्या जुक्रिया ,हंसा जोशी , मनु गडकोटी ,सहित थाना टनकपुर के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।