उत्तराखण्ड में फिर बदला मौसम का मिजाज! बारिश को लेकर विभाग ने जारी किया येलो अलट, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में बर्फबारी
देहरादून। प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला-बदला हुआ है। आज अधिकांश जगहों पर आमसान में बादल छाए रहे, जिसके चलते बारिश की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में अगले 24 घंटे में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिली। इससे मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा गिर गया। बुधवार सुबह गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई। जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र सहित यमुना घाटी में बारिश का सिलसिला जारी है।